Ganesh Aarti – Hindi
Ganesh Aarti in Hindi
गणेश जी की दो प्रसिद्ध आरतियाँ — शेंदुर लाल चढायो और जय गणेश देवा — पूरे भावार्थ सहित।
।। शेंदुर लाल चढायो ।।
हिंदी आरती
शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुख को
दोन्दिल लाल बिराजे सूत गौरिहर को
हाथ लिए गुड लड्डू साई सुरवर को
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को
जय-जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता
जय देव, जय देव ||
अष्टों सिधि दासी संकट को बैरी
विघ्न विनाशन मंगल मूरत अधिकारी
कोटि सूरज प्रकाश ऐसी छबी तेरी
गंडस्थल मद्मस्तक झूले शशि बहरी
जय-जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता
जय देव, जय देव ||
भावभगत से कोई शरणागत आवे
संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे
जय-जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता
जय देव, जय देव ||
।। जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ।।
हिंदी आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पूजा के लिए पूरी आरती पुस्तक डाउनलोड करें
⬇️ Ganesh Aarti Book — Hindi (PDF)आरती का महत्व
आरती पूजा के अंत में दीप घुमाते हुए गाई जाती है — ये दोनों आरतियाँ उत्तर भारत में सबसे अधिक गाई जाने वाली गणेश आरतियाँ हैं, विशेषकर गणेश चतुर्थी के दौरान।
- शेंदुर लाल चढायो में गणेश जी के स्वरूप — सिंदूर से सजे मुख, विघ्नहर्ता रूप — का वर्णन है।
- जय गणेश देवा सबसे लोकप्रिय आरती है, जिसमें माता पार्वती और पिता महादेव का उल्लेख है, और भक्तों को मिलने वाले आशीर्वाद — दृष्टि, स्वास्थ्य, संतान और समृद्धि — का वर्णन है।
- दोनों आरतियाँ हाथ जोड़कर खड़े होकर, दीपक की लौ मूर्ति के सामने घुमाते हुए गाई जाती हैं।